

भिलाई , 13 मई ,campussamachar.com, साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में 60 वर्ष पूर्व गठित आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई के पूर्वजों की चली आ रही परंपरा के अनुरूप पूर्व अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी 3 वर्षीय कार्यकाल समापन पश्चात दिनांक 12/05/2025 मंगलवार को आम बैठक में अध्यक्ष पद पर चुनाव करवाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल जी की आरती,अरदास एवं पल्लव गाकर वैश्विक शांति,आरोग्य एवं कल्याण की प्रार्थना कर की गई।
पिछले तीन वर्षों के आय व्यय का ब्यौरा भी समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया। एवं लगातार 10 वर्षों से अध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी एवं उनकी कमेटी की उपलब्धियों और समाज हित में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस बैठक में समाज के सदस्यों ने जागरूकता और एकजुटता का परिचय देकर समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव इतिहास में पहली बार 80 मेंबर में से 60 मेंबरों ने शामिल होकर 75% की उपस्थिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी जी के 10 वर्षीय कार्यकाल में समाज को छत्तीसगढ़ स्तर पर गौरवान्वित करने एवं झूलेलाल धाम के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ,समाज विकास के पर्याय,समर्पित सेवक समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी को ही आमसहमति से ही एकमत होकर निर्विरोध पुनः पूर्ण बहुमत के साथ करतल ध्वनि से अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया।

इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, डॉ मनोज आनंद,डॉ गिरीश कृष्णानी,डॉ राजेश पंजवानी,भिलाई का सच न्यूज के प्रधान संपादक मनीष जगयासी,राष्ट्रबोध पत्रिका संपादक पवन केसवानी,राजकुमार पिनयानी,दिलीप थारानी, भारतीय सिंधु सभा भिलाई के अध्यक्ष सुरेश नागदेव,नरेश नागदेव,भगवान दास नागदेव,रमेश नागदेव,प्रकाश नागदेव, दर्शन खटवानी,राजकुमार पंजवानी,गोवर्धन आसवानी, हेमंत आसमानी,सुभाष भगत,विजय चंदानी,विजय जय सिंह,हरीश लालवानी,प्रकाश रेलवानी,अशोक पाहुजा,मनोज माखीजा,अशोक नागदेव,अशोक थारवानी, प्रकाश थारवानी, भरत पुरुस्वानी, धर्मेंद्र पमनानी,मनोज बजाज,राहुल साहनी,कमलेश तलरेजा,कमल हेमनानी,कार्तिक गढ़वानी,किशोर कृष्णानी,मनोज डिंगा,मुकेश बढ़ानी,नरेश हासीजा, निहालचंद पिनयानी,पंकज आहूजा,प्रदीप प्रेमचंदानी,सोहन धनकानी,सुभाष बलवानी,सुखदेव गंगवानी,सुनील भगतानी,सुरेश जीवनानी,सुरेश मदनानी,अनिल थारवानी उपस्थित थे।
