

- साईं झूलेलाल जी की आरती,पल्लव गायन कर अखो पाया गया।महिलाओं द्वारा साईं झूलेलाल की महिमा का वर्णन करने वाले भजनों एवं नाम धुन का गायन व श्रवण कर सभी भक्त भक्ति रस से सराबोर हो उठे।
भिलाई , 24 जुलाई , साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल हाउसिंग बोर्ड भिलाई एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार हरेली महोत्सव का आयोजन आज 24 जुलाई 2025 को किया गया।चालीहा महोत्सव का आयोजन 08 जुलाई 2025 से अनवरत लगातार 40 दिन 17 अगस्त 2025 तक चलने वाले आयोजन के सत्रहवें दिन आज दिनांक 24 जुलाई 2025 गुरुवार को प्रकृति के स्वामी जल देवता के प्रति अपने प्रेम को परिलक्षित करके किया।जिसमें समाज की बुजुर्ग एवं युवा महिलाओं,पुरुषों के द्वारा सावन के पवित्र महीने में शिव जी के पसंदीदा बेलपत्र एवं शमी के वृक्ष का वृक्षारोपण करके किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बहिराणे साहिब जी की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई।

साईं झूलेलाल जी की आरती,पल्लव गायन कर अखो पाया गया।महिलाओं द्वारा साईं झूलेलाल की महिमा का वर्णन करने वाले भजनों एवं नाम धुन का गायन व श्रवण कर सभी भक्त भक्ति रस से सराबोर हो उठे। तत्पश्चात समाज ने वैश्विक कल्याण की प्रार्थना की।एवं समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी ने उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कि हम सभी प्रकृति का गहना धरती माता का श्रृंगार वृक्षों की अधिक से अधिक सेवा करके उन्हें जीवित रखेंगे।और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके प्रकृति को सुंदर बनाकर संतुलित करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उपस्थित श्रद्धालुओं को कड़ाह प्रसाद एवं सेसा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम के सफल क्रियान्वयन हेतु समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, महासचिव अनिल थारवानी,संरक्षक लता मेहरचंदानी को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष उपहार के रूप में भेंट किए। इस अवसर पर समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,महासचिव अनिल थारवानी,सांस्कृतिक सचिव हरीश लालवानी,महिला मंडली अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी नागदेव,लता गंगवानी ,अंजली कृष्णानी,माया रोहरा,अलका थारवानी,आशा आहूजा,कंचन विरवानी,निकिता लालवानी,हर्षा नागदेव,लता मेहरचंदानी, निर्मला कृष्णानी,पिंकी थारानी,माया थारानी,कमला भगत,मुस्कान थारवानी,माया पंजवानी, श्रीमति साधवानी आदि उपस्थित थे।
