

- शाला प्रबंधन समिति ढौर और ग्राम पंचायत ढौर ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भिलाई -दुर्ग , 21 मई,campus samachar.com, पढ़ने में मेघावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एन एम एम एस ई की परीक्षा ली जाती है।इस राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा में देश एवं प्रदेश के लाखों छात्र शामिल होते हैं। वर्तमान में इस वर्ष 2025 की परीक्षा में दुर्ग विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढौर से भी छात्र सम्मिलित हुए।जिसमें कक्षा आठवीं से थालेंद्र कुमार,पिता पुष्पेन्द्र कुमार,माता लोकेश्वरी बाई ने 127 अंक प्राप्त किये।एवं शाला की छात्रा कु. विदया साहू पिता श्री गौतरिहा साहू, माता श्रीमती नमिता साहू ने 109 अंक प्राप्त कर चयनित सूची में नाम दर्ज करवाकर शाला परिवार को गौरवान्वित किया।जिससे इन्हें प्रतिवर्ष 12000 रूपये छात्रवृत्ति मिलेगी।

इन दोनों छात्रों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर शाला के प्रधानपाठक श्री तरुण कुमार भीमगढ़े,संकुल समन्वयक श्री ओम कुमार ख़ुटियारे,श्रीमती अंजू त्रिपाठी,श्रीमती ए मधुलिका,श्रीमती मीरा आडिल श्रीमती मीरा यादव, श्रीमती पूजा द्विवेदी,श्री दीपक कुमार बुंदेला, शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 के प्रधानपाठक अश्विनी देवांगन, शिक्षक श्री चेलेंद्र साहू, श्रीमती रवींद्र कौर भामरा,श्रीमती मंजू गुप्ता , श्रीमती यामिनी पाठक,श्रीमती प्रमिला भतपहरी,श्रीमती अमृता सिन्हा,शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 के प्रधानपाठक अनिल थारवानी, शिक्षक श्रीमती सुनीता साहू एवं शाला प्रबंधन समिति ढौर और ग्राम पंचायत ढौर ने छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

