

लखनऊ , 02 फरवरी 2025, campussamachar.com, बसंत पंचमी के अवसर पर आज राजधानी लखनऊ की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पूजा हवन एवं गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए.
फैजुल्लागंज स्थित श्याम सुन्दर जमुनादीन इंटर कॉलेज (एसएसजेडी इंटर कालेज SSJD Inter college lucknow ) में आज बसंत पंचमी पर्व पर विद्यार्थियों, शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र, प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा सहित टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों ने विधि विधान से हवन पूजन किया.

Basant Panchami 2025, : कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यादायिनी मां सरस्वती का नमन वंदन करते हुए गीत और भजन भी प्रस्तुत किये. आरती और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का भविष्य समापन किया गया.

