

- प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा, रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डी के गुप्ता और महाविद्यालय की तरफ से छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सुमित मौलेखी का आभार व्यक्त किया।
लखनऊ, 28 नवंबर । campussamachar.com, बढ़ते सड़क हादसों को कम करने के लिए हर संभव कोशिशकी जा रही है । राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत जिला स्तर पर द्वितीय चरण की प्रतियोगिता बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय (Maharaja Bijli Pasi Govt. PG College Lucknow ) में आयोजित की गई। इसमें बीएसएनवी पीजी कॉलेज (Bappa Sri Narain Vocational P.G College lucknow) से सुमित मौलेखी के नेतृत्व में विद्यार्थियो ने भाषण, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया ।
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि साहू और शशिकांत गुप्ता, पोस्टर प्रतियोगिता में जया प्रधान व नाजिया खान और क्विज़ प्रतियोगिता में शुभम वाजपेई, हर्षित मिश्रा और अंशिका कुमारी ने शानदार तरीके से प्रतिभाग किया । कई चरणों से गुजरते हुए महविद्यालय की छात्रा अंजलि साहू ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Bappa Sri Narain Vocational P.G College lucknow : अंजलि साहू ने अपनी विशेष उपलब्धि पर महाविद्यालय ( Bappa Sri Narayan Vocational PG College Lucknow) के प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा, रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डी के गुप्ता और महाविद्यालय ( Bappa Sri Narain Vocational P.G College lucknow, ) की तरफ से बच्चों का प्रतिनिधित्व करने वाले सुमित मौलेखी का आभार व्यक्त किया।
