
- 30 एवं 31जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
रायपुर/नई दिल्ली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा,सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग लागू करो, पिछले सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की पेंशन अपडेशन करो, अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण करो, बेहतर ग्राहक सेवा के लिए सभी संवर्गों में समुचित भर्ती करो, नई पेंशन योजना रद्द करो और पुरानी पेंशन योजना बहाल करो, वेतन पुनरीक्षण के मांग पत्र पर वार्ता शीघ्र शुरू करो आदि , मांगों के निराकरण में की जा रही अनावश्यक देरी को मद्देनजर रखते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण कराने हेतु 30 एवं 31 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल (bank strike news )का आह्वान किया है।
bank strike news : हड़ताल के पूर्व जारी आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत फोरम की स्थानीय इकाई द्वारा 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को शाम 5:45 बजे बैंक ऑफ इंडिया जेल रोड जोनल ऑफिस अरेरा हिल्स भोपाल के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। फोरम में शामिल सभी घटक संगठनों एवं उनके बैंक वाइज अधिकारी – कर्मचारी संगठनों से अनुरोध है कि वे अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। प्रदर्शन में सम्मानीय बैंक सेवानिवृत्त साथीगण एवं उनके संगठन सादर आमंत्रित हैं।
