binary comment

- बैंक सखी योजना शुरू होने से इससे जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जुड़ने में सहायता मिली है, तो वहीं पेंशन, मजदूरी, सरकारी योजनाओं सहित दूसरे कामों के लिए लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बैंक सखी योजना के तहत ये सुविधायें उनको अपने गांव में मिल ही जाएंगी.
रायपुर, 13 जुलाई 2025, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ (Chhattisgah) में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं।
श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत जब उन्हें बैंक सखी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे पूरी लगन और निष्ठा से अपनाया। आज वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं अपने गाँव और आसपास के ग्रामीणों तक पहुँचा रही हैं।
cg news in hindi : उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा-निकासी, आधार लिंक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाओं में सहायता प्रदान कर रही हैं। उनकी मासिक बैंकिंग लेनदेन की राशि 35 से 40 लाख तक पहुँचती है, जिससे उन्हें नियमित रूप से अच्छा कमीशन के रूप में अच्छी राशि प्राप्त हो जाती है। यह सेवा न केवल उनके लिए रोज़गार का साधन बनी, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक पहचान का माध्यम भी बनी है।
Bank Sakhi in chhattisgarh : श्रीमती जीनत परवीन बताती है कि इस आमदनी से उन्होंने अपने कई सपने पूरे किए हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने अपने लिए एक स्कूटी भी खरीदी, जिससे अब वह आसानी से ग्रामीण क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रही हैं। वे बताती है कि बैंक सखी बनने के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और अब वे अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
Bank Sakhi in balrampur : छत्तीसगढ़ (Chhattisgah) के कई जिले आजादी के 75 साल बाद भी कई बुनियादी चीजों से महरूम हैं. इनमें से कई जिले ऐसे भी जहां वर्तमान समय में बैंकिंग सुविधायें (Banking Services) भी नहीं पहुंची हैं. वहीं अब छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरदराज इलाकों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए बैंक सखी योजना (Bank Sakhi Scheme) सभी जिलों में लागू किया है. इस योजना के तहत प्रदेश के बलरामपुर जिले (Balrampur) में के सुदूर इलाकों में शनिवार (29) जुलाई से बैंकिंग सेवाएं शुरू की गई हैं.
Bank Sakhi in chhattisgarh : बैंक सखी योजना शुरू होने से इससे जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जुड़ने में सहायता मिली है, तो वहीं पेंशन, मजदूरी, सरकारी योजनाओं सहित दूसरे कामों के लिए लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बैंक सखी योजना के तहत ये सुविधायें उनको अपने गांव में मिल ही जाएंगी. इस योजना से जुड़ी महिलाएं ये सुविधाएं उनके घर के दरवाजे तक पहुंचाती हैं.
क्या है बैंक सखी योजना?
इस योजना का उद्देश्य स्वंय सहायता समहू से जुड़ी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है. बैंक सखी को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से नियुक्त किया जाता है. इस योजना के तहत के महिलाओं को प्रति माह एक मुश्त सैलरी मिलती है, इसके अलावा मशीन, फर्नीचर और दूसरे चीजों को खरीदने के लिए भी महिलाओं को सहायत राशि मिलती है. इस योजना का उद्देश्य बैंकिंग सुविधाओं को देश के दूरदराज इलाकों तक पहुंचाना है. बैंक सखी योजना से जुड़ी महिलाएं लोगों के नए बैंक खाते खुलवाती हैं और खाताधारकों की समस्या का समाधआन उनके दरवाजे पर करती हैं.
