

- बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ
- बालिका विद्यालय में हर घर तिरंगा के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन
लखनऊ, 11 अगस्त 2025 , हर घर तिरंगा एक ऐसा अभियान है जिसके द्वारा भारतवासियों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि वे तिरंगा फहराने को एक सरकारी रस्म न मानकर अपने घर लाएं और वहां समुचित स्थान और तरीके से उसे फहराकर अपने भारतवासी होने पर गौरवान्वित हो सकें, उनका एक आत्मिक लगाव अपने राष्ट्रीय ध्वज से हो सके। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास भरे वातावरण में बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow) : “हर घर तिरंगा” स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक : डॉ लीना मिश्र में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे छात्राएं भी देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो सकें तथा उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सैनिकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके जिन्होंने राष्ट्र की सेवा तथा तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दे दी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Balika Vidyalaya Inter College lucknow : “हर घर तिरंगा” स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक : डॉ लीना मिश्इस कार्यक्रम का आयोजन रागिनी यादव के निर्देशन में हुआ जिसमें सीमा आलोक वार्ष्णेय, शालिनी श्रीवास्तव, मंजुला यादव और रितु सिंह का सहयोग रहा। छात्राओं ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से हर घर तिरंगा विषय को लेते हुए रंगोली तथा पोस्टर बनाए। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 की शालिनी पाल प्रथम, शिल्पी यादव द्वितीय तथा कक्षा 8 की इल्मा तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 9 की असरा और सौम्या प्रथम, कक्षा 11 की सलोनी और दुर्गा द्वितीय, कक्षा 11 की दिव्या और अफरोज तृतीय स्थान पर रहीं। सभी छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने शुभकामनाएं और आशीष दिया। इन सभी छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
