

- बालिका विद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र एवं शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय परिणाम घोषित किए गए। कक्षा 12 की पलक निषाद प्रथम, रिया चन्द्रा द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रहीं।
लखनऊ, 19 सितम्बर , बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोतीनगर लखनऊ में आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूनम यादव और मंजुला यादव के निर्देशन में हुआ।
सेवा पखवाड़ा 2025 पूरे देश में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक विकसित भारत की व्यापक थीम के साथ मनाया जाएगा। यह थीम भारत को वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की परिकल्पना करती है जो बहुआयामी प्रगति की यात्रा को दर्शाती है। इसमें आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, संस्कृति, समृद्धि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, खेल, सेवा, ग्रामीण विकास, कृषि, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार एवं उद्यमिता में तीव्र प्रगति को प्राथमिकता दी गई है। इसी के साथ यह महिलाओं एवं युवाओं में सशक्तिकरण व वैश्विक नेतृत्व एवं कूटनीति में भारत की भूमिका को रेखांकित करता है जबकि सेवा समावेशिता व राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करती है।

छात्राओं ने इन्हीं विचारों पर आधारित पोस्टर्स बनाएं। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र एवं शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय परिणाम घोषित किए गए। कक्षा 12 की पलक निषाद प्रथम, रिया चन्द्रा द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को भी बधाई दी।

