

- आगामी 2 फरवरी को मध्याह्न महाराज सुहेलदेव स्मारक परिसर में सुहेलदेव जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।
बहराईच , 30 जनवरी , campussamachar.com, बहराईच जनपद संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव ( Suheldev Rajbhar ) जन्म जयंती समारोह भव्यतापूर्ण मनाने के लिए आज महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।
महाराजा सुहलदेव समिति न्यास उपाध्यक्ष राजा शिवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 2 फरवरी को मध्याह्न महाराज सुहेलदेव स्मारक परिसर में सुहेलदेव जन्म जयंती समारोह मनाया जाएगा।
समारोह में कवि सम्मेलन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है जिसमे जनपद के अलावा अवध क्षेत्र के नामचीन कवियों का समागम होगा इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रबुद्धजन, इतिहासकार चर्चा-परिचर्चा का भी आयोजन करेंगे।महामना मालवीय मिशन अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि आयोजित जन्म जयंती समारोह में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर को भी आयोजित किया गया है जिसमे असाध्य बीमारों को आयुर्वेद में पारंगत चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श देकर उन्हें औषधियां भी उपलब्ध कराई जाएगी।संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि जन्म जयंती समारोह में सहभागिता हेतु अवध क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
मालवीय मिशन जिला अध्यक्ष कवि एवं साहित्यकार अशोक पांडेय गुलशन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा के साथ -साथ यौगिक चिकित्सा से भी लोगो को लाभान्वित किया जाएगा।
बैठक का संचालन साहित्य परिषद महामंत्री रमेश तिवारी ने किया तथा अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी मुकुट बिहारी तिवारी ने किया।आयोजित बैठक ने प्रमुख रूप से कवि एवं साहित्यकार डॉ रंजन बिसद, गोपाल शुक्ल, राधा कृष्ण पाठक, प्रवक्ता देशराज सिंह, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव, महंत जी प्रधान बेरिया,चंद्रमणि सिंह एडवोकेट, समाजसेवी रोहित गुप्ता,प्रतीक सिंह, पंकज सक्सेना, अनिल मिश्रा एडवोकेट,वरिष्ठ समाजसेवी निशा शर्मा,मालवीय मिशन महामंत्री मनीष गोंड़ आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर महाराजा सुहेलदेव के वीर गान एवं यशोगाथा को जन जन तक पहुचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
