

- समापन अवसर पर युग पुरूष गायत्री परिवार संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन जन तक पहुचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया ।
- 25 मार्च से 29 मार्च तक माँ कमला देवी इंटर कॉलेज निकट मरीमाता मंदिर ( गोलवा घाट) परिसर में विराट 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ होगा .
बहराईच, 17 जनवरी, campussamachar.com, गायत्री परिवार ट्रस्ट ,गायत्री शक्तिपीठ बहराईच के तत्वावधान में आज गायत्री चेतना केंद्र मैदानी बाबा आश्रम (डिगिहा)परिसर में संगोष्ठी का आयोजन कर अगले माह प्रस्तावित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर वृद्ध, अशक्त लोगो को कंबल का वितरण भी किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार- बहराईच की ओर से आयोजित गोश्ठी को संबोधित करते हुए शक्तिपीठ ट्रस्ट प्रबंधक संदीप मिश्रा ने बताया कि आगामी 25 मार्च से 29 मार्च तक माँ कमला देवी इंटर कॉलेज निकट मरीमाता मंदिर ( गोलवा घाट) परिसर में विराट 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है. जिसमे प्रभावी सहभाग के लिए नगर क्षेत्र के अलावा सम्पूर्ण जनपद में घर घर जन सम्पर्क महाभियान की दूरगामी योजना बनाई गई है।गायत्री परिवार जिला समन्वयक आर०एस० त्रिपाठी ने कहा कि ब्रम्हा की नगरी बहराईच को पुनः घर घर में गायत्री व यज्ञ की स्थापना कर ब्रम्हाइच के रूप में विकसित करने तथा सनातन संस्कृति के पुनरोत्थान हेतु ही विशाल यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित किया गया है जिसमे जन सहयोग की आवश्यकता है।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सनातन समाज को मजबूत एवं राष्ट्र को ताकतवर एवं प्रगतिशील बनाने के लिए आवश्यक है कि जाति ,पंथ व भाषा विभेद को दूर कर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरूतियों को प्रभावहीन करने के लिए प्रभावी जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए और इसमें सनातन समाज के अन्य संगठनों का सहयोग लिया जाना भी आवश्यक है।
संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री परिवार के परिजन सामाजिक एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करे जिसमे सर्व समाज के लोग सहभाग करेंगे।अध्यक्षता करते हुए चेतना केंद्र प्रबंधक आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र को समर्थ, शसक्त, एवं समृद्ध बनाने के लिए ही महायज्ञ का आयोजन बहराईच की धरती पर प्रस्तावित किया गया है जिसमे मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु गायत्री परिजन संकल्प दिलाएंगे ।

गोश्ठी का संचालन उपाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया।आयोजित गोश्ठी में प्रमुख रूप से गायत्री परिजन प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ,जगदीश मिश्र, गायत्री बाल संस्कारशाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,कान्ति मिश्रा ,मंजु श्रीवास्तव ,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ,दुर्गेश मिश्रा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
समापन अवसर पर युग पुरूष गायत्री परिवार संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन जन तक पहुचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया ।
