
बहराइच 6 जुलाई , campussamachar.com, प्रबंधक महासभा एवं उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आज गांधी इंटर कॉलेज परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर सभागार में पर्यावरण जल संरक्षण विषयक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में छात्र , अभिभावक , शिक्षक समेत अन्य तमाम सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवँ पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर रूल ऑफ लॉ सोसायटी व महामना मालवीय मिशन की ओर से जनपद के प्रत्येक विद्यालय परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण , जल संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ व वित्तविहीन शिक्षक प्रबंधक महासभा के तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण चौपाल को संबोधित करते हुए प्राचार्य यशवंत सिंह ने कहा कि , पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के बिना मानव जीवन असंभव है धरती को हराभरा एवं शस्य श्यामला बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हम सब मिलकर अधिकाधिक संख्या में पेड़ों का रोपण करें तथा उनका संरक्षण भी करें।
आयोजक वित्तविहीन प्रबंधक महासभा जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व उनके संरक्षण का स्थानीय जन सहयोग से प्रभावी कार्य किया जा रहा है। मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) ने आवाहन किया कि , जल संरक्षण के लिए आवश्यक है कि हम लोग सामूहिक रूप से नदी , तालाब , पोखरा व झीलों की साफसफाई करें ताकि जल स्वक्ष व सदानीरा बनी रह सके।
Bahraich News : रूल ऑफ लॉ सोसायटी देवीपाटन मंडल अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि , पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि , हम लोग जन जागरण अभियान चलाकर जगह जगह पेड़ों को लगाएं तथा उनको सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी प्रयास भी करें। नमामि गंगे प्रकल्प संयोजक राकेश ने आवाहन करते हुए कहा कि , सरयू नदी बहराइच वासियों के लिए जीवनदायिनी है इसकी साफ सफाई के लिए हम सामूहिक प्रयास करें ताकि सरयू नदी अविरल बह सके। संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप ने कहा कि , वर्षाकालीन पानी को भू गर्भ तक पहुचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है ताकि जल स्तर बेहतर बना रह सके। पर्यावरण विद सरदार परविंदर सिंह शम्मी ने कहा कि , हम लोग मिलकर वृक्षारोपण महाअभियान चलाए ताकि बहराइच की आबोहवा मानवानुकूल बना रह सकें।
Bahraich News : किसान नेता समाजसेवी अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि , विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पुरातन छात्र संगठन का गठन कर वृक्षारोपण महाअभियान में सहभाग किया जाएगा ताकि विद्यालय का वातावरण अध्ययन अध्यापन के अनुकूल बना रह सके। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता सी०पी०शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण विद प्रगतिशील कृषक जे०के० सुखिया ने किया। समापन अवसर पर मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव व नमामि गंगे संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण , जल संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप प्रवक्ता नागेंद्र दत्त , सुधाकर श्रीवास्तव , जगदीश कुमार , शिव शंकर सिंह , जनांर्दन शुक्ल ,प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी शहनवाज खान पर्यावरण विद विनोद गुप्ता तथा तमाम छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।
