

- जिलाधिकारी ने गायत्री चेतना केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
बहराईच , 22 अगस्त 2025, माँ गायत्री चेतना केंद्र (गायत्री पुरम)नगर बहराईच से जुड़े पदाधिकारियों ने आज 22 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें चेतना केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया तथा संगठन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान में हर संभव सहयोग का आग्रह किया।
Bahraich News : गायत्री चेतना केंद्र (मैदानी बाबा आश्रम)प्रबंधक शिक्षाविद आर०पी०एन० श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को चेतना केंद्र द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की विशेष चर्चा की तथा चेतना केंद्र के माध्यम से शोषित पीड़ित व वंचित समाज के लिए भविष्य में संचालित किए जाने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया । संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों से समन्वय बनाकर जनपद के ग्रामीणांचल में विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव अभियान चलाया जा रहा है।
Bahraich News today : चेतना केंद्र की ओर से जिलाधिकारी को चित्र व अंग वस्त्रं भेट कर सम्मानित भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से सनातन समाज नेता महेंद्र सिंह सेंगर ,योगाचार्य सुशील बाजपई, समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव ,डॉ पंकज श्रीवास्तव, संविधान विशेषयज्ञ अनिल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने गायत्री चेतना केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
