

- मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अवैध नशा कारोबार का युवाओं एवं नौजवानों पर खराब असर पड़ता है.
नानपारा (बहराईच), 28 फरवरी,campussamachar.com, पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर (रामलीला मैदान) सभागार में आज राष्ट्रवादी विचार परिवार संघटनों के तत्वावधान में नशा उन्मुलन- पर्यवारण संरक्षण चौपाल का आयोजन किया गया।उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान चलाए जाने का संकल्प लिया तथा अवैध नशा कारोबार में लिप्त लोगो को चिन्हित कर क्रय-विक्रय उपभोग तथा उत्पादन में लगे लोगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रशासन से आग्रह किया।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बीती रात शिवालय बाग़ शिव मंदिर सभागार में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक राम निवास वर्मा नेता सदन विधान सभा अपना दल)ने कहा कि नशा समस्त मानव जाति के विनाश का प्रमुख कारण है ।उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि हम सब को सामुहिक रूप से नशा के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताना होगा तभी अवैध नशा कारोबार पर पुर्ण विराम संभव है।
up news today : मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अवैध नशा कारोबार का युवाओं एवं नौजवानों पर खराब असर पड़ता है प्रभावित लोगों को सचेत करने के लिए हम सबको मिलकर प्रभावी प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अवैध नशा कारोबार पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रशासन लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रहा है।आयोजक मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनो के तत्वावधान में ग्रामीणांचल इलाको में लगातार प्रभावी जन जागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है साथ ही पर्यवारण संरक्षण से उन्हें संरक्षित करने का भी प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी अंजनी यादव ने कहा कि नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में सामाजिक जन जागरण के लिए संयुक्त रूप से जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है ।इस अभियान से महिलाओं व युवाओं को भी जोड़े जाने की आवश्यकता है।क्षेत्राधिकारी प्रदुम्न कुमार सिंह ने कहा कि अवैध नशा कारोबार को समाप्त करने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किया जा रहा है अन्य एजेंसियों से तालमेल बैठाकर नशा क्रय विक्रय करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

latest up news : चौपाल का संचालन समाजसेवी किसान परिषद संयोजक केशव पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया । चौपाल की अध्यक्षता महंत शिवालयबाग़ वीरेन्द्र गिरी जी महराज ने किया।
चौपाल में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रंग बहादुर सिंह, शिक्षाविद अशोक कुमार, प्रधान संघ संयोजक चंद्र प्रकाश मिश्रा, शिक्षक राहुल पांडेय ,किसान नेता सुखविंदर सिंह, बजरंगी गुप्ता ,विधान सभा संयोजक भाजपा प्रवक्ता ए०पी० श्रीवास्तव ,अपना दल नेता सत्येन्द्र वर्मा समाज सेवी,अनिल वर्मा, प्रभात श्रीवास्तव ,अनिल पांडेय ,युवा नेता अमितांशु श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ,दीपु पोरवाल,महेन्द्र सोनी ,सरदार सतविन्दर सिंह,यशवंत वर्मा,पर्यवारणविद सी० बिहारी वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर शिव मंदिर परिसर में नशा उन्मुलन का सामूहिक संकल्प भी लिया गया ।
