
लखनऊ, 3 मई campussamachar.com, । लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आज 3 मई को सुबह भोर में लखनऊ विष्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष , वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मण्डल के सदस्य और अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया । उनके निधन से देष के वामपंथी आन्दोलन को अपूर्णीय क्षति हुई है।
सेण्टर आफ इण्डियन ट्रेड यूनियन्स ( citu) के प्रान्तीय महामंत्री प्रेम नाथ राय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये, उनको श्रद्धाजलि अर्पित की है। उनके ष्षोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है। उन्होनें कहा है कि साथी अतुल कुमार अंजान छात्र जीवन से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे और अन्त तक बने रहे। उन्होनें अपना पूरा जीवन समाजवादी समाज के निर्माण के लिये संघर्ष में लगा दिया।
