
लखनऊ , 10 नवंबर । campussamachar.com, अटेवा-पेंशन बचाओ मंच द्वारा कल 11 नवमबर 2023 को चाय पर चर्चा मोहल्ला बैठक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजको के अनुसार इस बैठक में पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण की समाप्ति पर परिचर्चा की जाएगी।
#NMOPS, : मोहल्ला बैठक के मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0राजेश कुमार व विशिष्ट अतिथि यश राठौर होंगे। यह बैठक रमेश पाल के निवास स्थान 6/128 साईं विहार कालोनी रायपुर आई आई एम रोड लखनऊ में अपराह्न 3 बजे आयोजित की गई है। इस बैठक में OPS की बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी ।
