8 जून को मोहनलालगंज से लखनऊ में प्रवेश करने वाली NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रभारी व सहप्रभारी बनाये गए।- 01 जून से बिहार में गांधी जी की पावन कर्मभूमि से शुरू हुई NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण को हटाने में लोगों को जागरूक करने में सफल हो रही है
लखनऊ, 3 जून । NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर अटेवा-पेंशन बचाओ मंच लखनऊ मंडल की एक बैठक सिंचाई विभाग में मण्डल अध्यक्ष डॉ0आशीष वर्मा के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक लखनऊ सुनील वर्मा ने किया। 8 जून को मोहनलालगंज से लखनऊ में प्रवेश करने वाली NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रभारी व सहप्रभारी बनाये गए।
lucknow news : बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में दिनांक 01 जून से बिहार में गांधी जी की पावन कर्मभूमि से शुरू हुई NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण को हटाने में लोगों को जागरूक करने में सफल हो रही है, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल होने से यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब शिक्षक, कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करा कर ही दम लेगा।
ATEWA News : मण्डल अध्यक्ष डॉ0आशीष वर्मा ने लखनऊ मंडल के सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर यात्रा को सफल बनाने के लिये रणनीति बनाई गई। प्रदेश विधिक सलाहकार अटेवा नरेंद्र कुमार ने कहा कि यात्रा के सफलता ही पुरानी पेंशन बहाली में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष अटेवा विक्रमादित्य मौर्य के कहा कि अबकी बार शिक्षक, कर्मचारी अपना हक लेकर रहेगा।

up news in hindi : इस अवसर पर ऑल इण्डिया ट्रैकमेंटेनर यूनियन के महामंत्री राकेश चंद्र वर्मा ने ने अटेवा को समर्थन पत्र सौंपा।मंडलीय मंत्री यश राठौर ने सभी विभागों के संगठनों से इस यात्रा में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर लखनऊ के जिला संयोजक सुनील वर्मा, उन्नाव के जिला संयोजक नीरज पटेल, रायबरेली के जिला संरक्षक सुरेंद्र वर्मा व सरला वर्मा, रामचंद्र, कमलेश वर्मा,रेलवे के राघवेंद्र सिंह, अजय कुमार सरोज, धीरेंद्र कुमार लखनऊ सह जिला संयोजक लखनऊ, अरविंद कुमार, उमाशंकर और राधेश्याम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
