
लखनऊ/ सीतापुर/ कानपुर, 01 अप्रैल 2025, Campus samachar.com.पुरानी पेंशन (Old pension scheme) की बहाली को मांग की मांग को लेकर आज ATEWA के आवाहन पर शिक्षक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं । ATEWA ने एक अप्रैल 2025 को काला दिवस मनाने की घोषणा की है ।
आज 1 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों और स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

ATEWA के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु में स्पष्ट शब्दों में केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने के लिए कहा है। ATEWA की इस मांग का को लेकर चल रहे आंदोलन को माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने भी समर्थन दिया है। ATEWA के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ रायबरेली कानपुर अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर , इटावा , औरैया बुलंदशहर , मथुरा सहित कई जिलों में आज ATEWA के आंदोलन का असर दिखा.

गौरतलब है कि ATEWA और NMOPS लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। पिछले साल भी लगातार धरना, प्रदर्शन , बैठकों के साथ-साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में बहुत बड़ी रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया था।

