

- मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सभी शिक्षक व कर्मचारियों को एकजुट होकर सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा।
लखनऊ, 30 अगस्त , अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण की समाप्ति के लिए एक मोहल्ला जागरूकता बैठक का आयोजन आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को शाम 6 बजे आई.आई.एम.रोड रायपुर (निकट महर्षि यूनिवर्सिटी) लखनऊ में रमेश पाल जी के आवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सभी शिक्षक व कर्मचारियों को एकजुट होकर सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। इसके लिए सभी शिक्षक व कर्मचारी शिक्षक दिवस के अवसर पुरानी पेंशन के लिए उपवास रखेंगे और सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण की समाप्ति की मांग करेंगे। इसलिए सरकार शिक्षक व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे।
विशिष्ट अतिथि मंडलीय मंत्री यश कुमार राठौर ने कहा कि मोहल्ला बैठकों के माध्यम से शिक्षक व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए जागरूक किया जा रहा है। अटेवा लगातार मोहल्ला जागरूकता बैठको के माध्यम से लोगों को पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण की समाप्ति के लिए जागरूक कर रहा है। जागरूकता बैठक में प्रमुख रूप से रमेश पाल, उमेश चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, संतोष कुमार विश्वकर्मा,सुनील कुमार राव, डॉ एस एस पाल, विवेक आदि उपस्थित रहे।
