
उन्नाव , 07 जुलाई , campussamachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ) लवकुशनगर जिले के बांगरमऊ नगर की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। इकाई गठन के लिए आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे . संगठन ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ) के कार्यों की चर्चा और आगामी कार्यों की योजना को लेकर विचार विमर्श किया गया . संगठन ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad ) की नीतियों के अनुसार बांगरमऊ नगर की नगर कार्यकारिणी का गठन प्रक्रिया शुरू की गई .
आपसी चर्चा के बाद नगर अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव एवं नगर मंत्री शुभम रस्तोगी को निर्वाचित घोषित किया गया. दोनों पदाधिकारियों को इस नए दायित्व के लिए शुभकामनायें दी गई . इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रमुख विजय श्रीवास्तव , विभाग संयोजक क्षितिज अग्निहोत्री, जिला संयोजक योगेश तिवारी, विपिन द्विवेदी गुरु जी , आशीष श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, अमन, गोविंद , विपिन , सुभाष गुरु उपस्थित रहे।
