

- संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई .
लखनऊ , 08 जुलाई , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महामाया राजकीय महाविद्यालय में कुम्हरावां, ( KUMHARAWAN ) नगर इकाई का गठन हुआ . इस कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व छठामील नगर अध्यक्ष पवन सिंह की देखरेख में परिषद के संगठात्मक चुनाव सम्पन्न हुए . इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक अखंड प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे . कुमहरावा नगर इकाई में नगर अध्यक्ष: श्रीमती एस डी चौरसिया और नगर मंत्री विनय मिश्रा नियुक्त किये गए . संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई .

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक कार्य के लिहाज से कुम्हरावां, ( KUMHARAWAN ) नगर इकाई बीकेटी जिला के अंतर्गत आती है . इस अवसर पर पौध रोपे गए और इनकी देखभाल पर जोर दिया गया .

