
- जिला संयोजक आयुष श्रीवास्तव, पूर्व जिला सहसंयोजक आशुतोष मिश्रा नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा , रणवीर गुप्ता,विवेक प्रताप सिंह, तनिष्का मल्होत्रा, पीहू ,रोशनी शेख, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
बहराइच , 2 जनवरी 2025,campussamachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) , का 64वां प्रांत अधिवेशन सीतापुर जिले में संपन्न हुआ । प्रांत अध्यक्ष डा नीतू सिंह द्वारा नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गई । जिसमें बहराइच जिले से प्रदेश सह मंत्री आदर्श शुक्ल को प्रदेश सह संयोजक जनजातीय कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदर्श पूर्व में भी संगठन की बड़ी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं आदर्श ने प्रदेश सह मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला संयोजक जिला सहसंयोजक जिला सोशल मीडिया प्रमुख नगर मंत्री तहसील संयोजक सहित विभिन्न दायित्व का सफलतापूर्वक कुशल नेतृत्व किया है।
विभाग प्रमुख डॉ अंजनी शुक्ला ने बताया कि प्रांत अधिवेशन में बहराइच जिले से कार्यकारिणी में नित्या पाठक को खेलो भारत का सहसंयोजक, देवाशीष सिंह वंशिका मिश्रा रुस्तम राणा शिवा पाठक देवेंद्र सिंह को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रांत कार्यकारिणी में नवीन दायित्व मिलने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंयक अग्रवाल, जिला संयोजक आयुष श्रीवास्तव, पूर्व जिला सहसंयोजक आशुतोष मिश्रा नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा , रणवीर गुप्ता,विवेक प्रताप सिंह, तनिष्का मल्होत्रा, पीहू ,रोशनी शेख, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
