

सहसवान , 18 जनवरी ,campussamachar.com, आज 18 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad,) जिला सहसवान की नगर इकाई मुड़िया धुरेकी में खेल आयाम के तहत खेल कुंभ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुड़िया चेयरमैन पति वैभव मिश्रा, प्रान्त सह संपर्क प्रमुख प्रशांत देवल जी द्वारा किया गया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जुन द्वितीय भुवनेश तृतीय स्थान हरकेश 1600 मीटर दौड़ में प्रथम दीपू द्वितीय राजकुमार तृतीय स्थान मोहित रस्सा कस्शी में पिसनारी की टीम विजेता हुई और कबड्डी में नरौली की टीम की विजय हुई. चेयरमैन पति वैभव मिश्रा ने कहा आज के युवा को खेलों में भी बढ़चढकर भाग लेना चाहिए खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत लाभदायक है.
lucknow abvp का यह video भी देखें -नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/LJXmLhJwmGM?feature=share
Latest Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad news : प्रान्त सह संपर्क प्रमुख प्रशांत देवल जी ने कहा भारत देश सबसे युवा आबादी वाला देश है और आज देश के युवा खेल में नए नए आयाम स्थापित कर रहे हैं. प्रान्त सह संयोजक SFS मोहित शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेल आयाम के तहत युवाओं को विभिन्न खेलो के आयोजन कर छात्रों को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती है साल के 365 दिन , 24 घंटे छात्रहित के लिए तत्पर रहती है.

abvp news : कार्यक्रम में जिला विस्तारक अरुण सूर्यवंशी , समाजसेवी दर्पण गुप्ता , विशाल यादव जी नगर सह कार्यवाह गर्वित मिश्रा , जिला सह संयोजक राजीव सिंह , जिला महाविद्यालय कार्य संयोजक नितिन शर्मा ,तहसील संयोजक अजय यादव जी , नगर मंत्री अनुराग टांक , नगर सह मंत्री अक्षय मिश्रा, खेल कार्य संयोजक आदर्श जी , नगर सह मंत्री हर्षित , महक, विशाल लोकेश यादव , राजेश यादव , सतीश यादव आदि कार्यकर्ता , प्रतिभागी , ग्रामवासी उपस्थित रहे.

