
- ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (AIBEA) का नाम ट्रेड यूनियन आंदोलन में सबसे अधिक संघर्षशील, सक्रिय और सफल संगठन के रूप में सम्मानित है।
रायपुर , 17 अप्रैल , campussamachar.com, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज़ एसोसिएशन (AIBEA) — जो कि विश्व में बैंक कर्मचारियों का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय संगठन है—अपना 80वां स्थापना दिवस 20 अप्रैल 2025 को पूरे देश में उल्लासपूर्वक मना रहा है। संघर्ष और उपलब्धियों से भरी इस यात्रा की शुरुआत 20 अप्रैल 1946 को कलकत्ता में हुई थी। इस आठ दशकों की गौरवगाथा में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (AIBEA) ने भारतीय बैंकिंग उद्योग और बैंक कर्मचारियों की बेहतरी के साथ-साथ इनके हित में अनेक ऐतिहासिक बदलावों में अग्रणी भूमिका निभाई है।
बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौतों के लिए द्विपक्षीय प्रणाली की स्थापना,बैंकों का राष्ट्रीयकरण,वर्कमेन डायरेक्टर की नियुक्ति,पेंशन योजना की शुरुआत,सेवा शर्तों का संस्थागत ढांचा आदि। इन सभी उपलब्धियों के पीछे संगठन की दूरदृष्टि, निरंतर संघर्ष और हर सदस्य की निष्ठा एवं प्रतिबद्धता रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम इस संगठन का हिस्सा हैं।
bank news today : ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (AIBEA) का नाम ट्रेड यूनियन आंदोलन में सबसे अधिक संघर्षशील, सक्रिय और सफल संगठन के रूप में सम्मानित है। इसकी प्रतिष्ठा और प्रभाव का मूल स्रोत हैं—हम सभी सदस्य , जिनकी अटूट एकता, विश्वास, समर्पण और जुझारूपन इस संगठन का असली बल हैं। हमारा लाल झंडा इन्हीं मूल्यों की प्रेरणा से हर मोर्चे पर शान से लहराता आया है और आगे भी लहराता रहेगा। उन्होंने आग्रह किया कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु नई पहलें प्रारंभ करें। यह दिन केवल उत्सव का नहीं, संकल्प का दिन है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि स्थापना दिवस न केवल गर्व और प्रेरणा का स्रोत बने, बल्कि यह संगठन को और अधिक संगठित, जागरूक और सक्रिय बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हो। उस दिन हमारे सभी साथी शपथ लें कि हम सामूहिक सौदेबाजी, द्विपक्षीयता और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग की रक्षा करेंगे।
