

लखनऊः, 28 मार्च 2025, campussamachar.com, प्रशान्त सिंह अटल एडवोकेट, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष – बार कौन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने आज आगरा कचहरी में आगरा बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नए सदस्यों के स्वागत समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया.
इस अवसर पर उन्होंने अधिवक्ताओ को संबोधित किया और सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी . कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार,सचिव विनोद कुमार शुक्ला,संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह धाकरे एवं समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया .

