
भोपाल। मध्यप्रदेश स्थित शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त, स्ववित्तीय एवं निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में सत्र 2021-22 में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी बीटेक एवं बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग बीईमें प्रवेश के लिये संस्था स्तर की काउन्सिलिंग सीएलसी के लिये ऑनलाईन रजिस्टेशन 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर की रात्रि 11:45 तक किया जा सकता है तथा 24 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर की रात्रि 11:45 बजे तक इच्छुक संस्था में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिये उपस्थित होना होगा।
प्रवेश, नियम एवं विस्तृत समय-सारणी, काउन्सिलिंग प्रक्रिया की जानकारी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर विजिट कर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक 0755-6720205, 2660441 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
