
लखनऊ/ प्रयागराज, 22 सितंबर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया गया है राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का या अधिवेशन 5, 6 और 7 अक्टूबर 2025 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है .
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विशेष अवकाश के बाबत दिशा निर्देश देते हुए पत्र प्रेषित किया गया है. . इस पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 , 6 और 7 अक्टूबर 2025 को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है . इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं भाग लेने जा रहे हैं, इसलिए अधिवेशन की तिथियां के साथ आवागमन समय को सम्मिलित करते हुए शिक्षकों को अधिवेशन में प्रतिभाग करने पर 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक विशेष अवकाश प्रदान किया जाता है .
अधिवेशन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रतिभाग करने संबंधी प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न संवर्गों जैसे प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च संवर्ग शिक्षक शिक्षकों में अधिवेशन को लेकर विशेष उत्साह है.
अधिवेशन में NEP 2025 सहित शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. अब बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी विशेष अवकाश के मध्य इंजन शिक्षकों को प्रतिभा करने में काफी सुविधा मिलेगी.

