
लखनऊ /लखीमपुर खीरी, 29 अगस्त अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( ABRSM ) के तत्वाधान में 01 सितंबर 2025 सोमवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के पंच संकल्प कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा सभी विद्यालयों में पंच प्रण कार्यक्रम के आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया गया है। यह जानकारी सन्तोष मौर्य जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश जनपद इकाई – लखीमपुर खीरी ने दी है .
यह भी पढ़ें : Balika Vidyalaya Inter College lucknow : सुरक्षित भविष्य के लिए साइबर सुरक्षा से होना होगा अपडेट : डॉ लीना मिश्र

पंच संकल्प
हम इस विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक यह संकल्प लेते हैं कि-
1. हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ,अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे।
2. हम विद्यालय के संपदा-संसाधन तथा समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक-पूर्वक उपयोग करेंगे।
3. हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सीखने के पद पर अग्रसर रहेंगे।
4. हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र-निर्माण और आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे।
5. हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था,नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
हम यह संकल्प लेते हैं कि “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा है, हमारा अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।
