हम ये हैं
किसी देश के निर्माण की नींव शिक्षा ही मानी जाती है। अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा, शिक्षक और सभी जरूरी सुविधाओं व संसाधनों से युक्त शिक्षण संस्थान ही विद्यार्थियों को समय के अनुरूप शिक्षा प्रदान कराते हैं। यही कारण है कि सरकार, शिक्षक,समाज और अभिभावक शिक्षा व्यवस्था को अच्छी से अच्छी बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। नित नई योजनाएं भी आती हैं ताकि समाज के सभी वर्गों के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा मिले और वे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान कर सकें।
इसी धारणाा की और पुष्टि के लिए कैंपस समाचार डाटकाम campussamachar.com की शुरुआत की गई है। इसमें शिक्षा से जुड़े विभिन्न समाचारों को उचित स्थान देने का एक छोटा प्रयास भर है। इसमें विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल स्तर के शिक्षण संस्थानों के शिक्षक मार्गदर्शन दे रहे हैं। शिक्षक, स्कूल प्रबंधतंत्र,शिक्षा विभाग व छात्र संगठनों के साथ अभिभावक भी सहयोग करते हैं। प्रयास उन समाचारों को स्थान देने का है,जिन्हें मीडिया जगत में कम या अपेक्षित स्थान नहीं मिलता है।
आपके सहयोग से ही यह यात्रा आगे बढ़ सकती है।
आप अपने समाचारों/सुझावों को इस पते पर साझा कर सकते हैँ।
हमारा मेल आईडी है – news@campussamachar.com
वाट्सएप नंबर – 9554501312
समाचारों से जुड़े सभी प्रकार के विवाद लखनऊ न्याय क्षेत्र में सुने जायेंगे
