
- प्रदेश अध्यक्ष एड. प्रखर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ज़मीनी संघर्ष के साथ पार्टी के उद्देश्यों को ज़िला स्तर तक पहुँचाएंगे।
लखनऊ, 29 जुलाई आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती देने की दिशा में लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति तथा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव की घोषणा के साथ पार्टी ने प्रदेश के 19 ज़िलों में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की।
इस अवसर पर एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती और कानूनी मामलों में आम जनता को न्याय दिलाने की दिशा में यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि निम्न अधिवक्ताओं को उनके ज़िलों में विधि प्रकोष्ठ का नेतृत्व सौंपा गया है:
एड. शम्भू कश्यप – जिलाध्यक्ष, कुशीनगर, एड. निखिल गुप्ता – जिलाध्यक्ष, अम्बेडकरनगर, एड. संजय करवरिया – जिलाध्यक्ष, चित्रकूट, एड. अक्षय श्रीवास्तव – जिलाध्यक्ष, जालौन, एड. प्रमोद कुमार – जिलाध्यक्ष, आगरा, एड. अमित गर्ग – जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद, एड. गजेन्द्र सिंह – जिलाध्यक्ष, इटावा, एड. प्रवेश कुमार – जिलाध्यक्ष, रामपुर, एड. जीतेन्द्र सिंह शाक्य – जिलाध्यक्ष, फर्रुखाबाद, एड. हरिओम पाल – जिलाध्यक्ष, बदायूं, एड. ब्रह्मपाल सिंह राणा – जिलाध्यक्ष, अमरोहा, एड. सत्य प्रकाश मौर्या – जिलाध्यक्ष, अयोध्या, एड. मनीष जायसवाल – जिलाध्यक्ष, लखनऊ, एड. सुधीर कुमार शर्मा – जिलाध्यक्ष, कानपुर, एड. योगेन्द्र सिंह सेंगर – जिलाध्यक्ष, उन्नाव, एड. आफताब अहमद – जिलाध्यक्ष, लखीमपुर खीरी, एड. मनोज कुमार सोनकर – जिलाध्यक्ष, मिर्जापुर, एड. अनिल धर बेन – जिलाध्यक्ष, जौनपुर, और एड. सुमित कुमार देशबंधु को जिलाध्यक्ष, गाज़ियाबाद नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ सदैव जनहित पर आधारित रही हैं, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी या न्याय की बात हो। उनका कहना था कि हम सभी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों और उनके मार्गदर्शन में कानूनी लड़ाई के हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहेंगे और संविधान व कानून के दायरे में रहकर जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष एड. प्रखर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ज़मीनी संघर्ष के साथ पार्टी के उद्देश्यों को ज़िला स्तर तक पहुँचाएंगे।
