
लखनऊ, 22 अक्तूबर । campussamachar.com, आम आदमी पार्टी ( aam Aadmi Party lucknow) ने अपने संघर्षशील व तेज तर्रार नेता सभाजीत सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभाजीत सिंह के नेतृत्व में ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उप्र की रणनीति थमाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभाजीत सिंह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं जबकि दिनेश पटेल को पार्टी ने महासचिव पद की कमान सौंपी है। आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं। इन दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया । #Aam Aadmi Party lucknow,
गौरतलब है कि अयोध्या निवासी सभाजीत सिंह छात्र राजनीति के समय से आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और अन्ना हजारे आंदोलन में अहम भूमिका निभायी। पेश्ो से अधिवक्ता सभाजीत सिंह की अगुवाई में पार्टी ने पहले भी उप्र की संघर्षगाथा लिखी है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं एकजुट बनाये रखने के लिए सभाजीत सिंह को पुन: प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रादेशिक वरिष्ठ नेता प्रिंस सोनी,आशुतोष सेंगर, महेंद्र सिंह, शेखर दीक्षित, सोमेन्द्र ढाका, राजेश यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनय पटेल, अंकित परिहार सहित तमाम पदाधिकारियों ने सिंह की नियुक्ति पर बधाई दी है। #Aam Aadmi Party uttar pradesh
