
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 03, जिल्हिजा 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बजकर 47 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
आज का शुभ मुहूर्त 17 जून 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।
आज तिथि ५१२७/ ०३-०२-०६/ ०३ युगाब्द ५१२७/ ज्येष्ठ (पूर्णिमांत आषाढ़) कृष्ण षष्ठी, मंगलवार “बूढ़ा रज” शुभ व मंगलमय हो…
अंको में आज की तिथि
♡ ∩_∩
(„• ֊ •„)♡
┏━∪∪━━━━┓
♡🔆 5127/03/02/06/03 ♡
┗━━━━━━━┛
युगाब्द (कलियुग) – 5127
#ज्येष्ठ – तीसरा महीना
कृष्ण – द्वितीय पक्ष
तिथि – षष्ठी ( 06 वीं )
वार/दिन- मंगलवार( 3 रा वार/दिन )
#पूर्णिमांत आषाढ़
✶⊶⊶⊷❍★ ❀ ★❍⊶⊷⊷✶
༺꧁ 5️⃣1️⃣2️⃣7️⃣🌞 0️⃣3️⃣🌝0️⃣2️⃣🌝0️⃣6️⃣🌞0️⃣3️⃣꧂༻
🚩
●▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬●
Aaj Ka Jeevan Mantra
जग में बैरी कोई नहीं,
जो मन शीतल होए ।
यह आपा तो डाल दे,
दया करे सब कोए ।।
✍️ आम मनुष्य तो अहम/घमंड का पुतला है।उसका अहम उसको बरगलाए रहता है।
✍️ वह अहम के चश्मे से ही अपने पराए को पहचानता/आंकलन करता है।
✍️ छोटी-छोटी बातों से नाराज होकर ढेर सारे विरोधी/दुश्मन /बैरी भी बना लेता है।
✍️ अहमयुक्त सोच एवम आचरण उसको अपनों से भी दूर करता है।
✍️ अगर अपने “मैं” से इतर सोचकर निर्णय लें तो दुनियां में कोई उसका विरोधी/दुश्मन नहीं बन सकता।
आज तिथि ५१२७/ ०३-०२-०६/ ०३ युगाब्द ५१२७/ ज्येष्ठ (पूर्णिमांत आषाढ़) कृष्ण षष्ठी, मंगलवार “बूढ़ा रज” की पावन मंगल बेला में अहम मुक्त आचरण से स्वयं को संकल्पित एवं आपको भी प्रेरित करते हुए, नित्य की भांति, आपको मेरा “राम-राम”।
प्रस्तुति : ललित अग्रवाल
