
लखनऊ उत्तर प्रदेश में शिक्षक विधायक चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी एमएलसी इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र भी इस चुनाव (UP MLC chunav 2023) में प्रत्याशी हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रवक्ता और संगठन की लखनऊ जिला इकाई के संरक्षक डॉक्टर आरपी मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ सुरेश त्रिपाठी के चुनाव प्रचार अभियान में लगे हैं। डॉ मिश्रा के साथ लखनऊ संगठन के जिलाध्यक्ष आरके त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी कई दिनों से फतेहपुर जिले में डेरा डाले हुए हैं। आरपी मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं की टीम विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से मुलाकात कर रही है और उन्हें संगठन के प्रत्याशी सुरेश कुमार त्रिपाठी को जिताने के लिए अपील कर रही है।

UP MLC chunav 2023: मतदाताओं से बात करते हुए डॉक्टर आरपी मिश्रा शिक्षकों के मसीहा स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक हितों की लड़ी गई लड़ाई और शिक्षकों को वेतन सहित मिली कई बड़ी उपलब्धियों की जानकारी भी देते हैं। डॉ मिश्रा वाकपटुता और शिक्षकों के प्रति सम्मान के भाव के कारण फतेहपुर जिले में डॉक्टर त्रिपाठी के प्रचार अभियान में काफी तेजी आई है शिक्षकों शिक्षक मतदाताओं के बीच माध्यमिक शिक्षक संघ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है । माना जा रहा है इस चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी त्रिपाठी ऐतिहासिक जीत होगी।

campus news : चुनाव प्रचार में लगे डॉ मिश्रा का दावा है कि जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। चुनाव प्रचार त्रिपाठी के पक्ष में होता जा रहा है उन्होंने कहा त्रिपाठी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के सर्वमान्य नेता है और शिक्षक हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

डॉक्टर आर0 पी0 मिश्र के नेतृत्व मे माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी नेता शिक्षक दल (विधान परिषद)एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के समर्थन मे फतेहपुर जनपद मे विद्यालयो मे संपर्क अभियान जारी है। यहाँ मतदान 30 जनवरी को होगा ।
