
लखनऊ । खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज (khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow) में अपराजिता मंच की कॉलेज कैबिनेट चुनाव प्रक्रिया प्राचार्या डॉ अंशु केडिया ( professor Anshu Kedia Principal Khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) के निर्देशन में संपन्न हुई l चुनाव प्रक्रिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,सयुक्त सचिव के पदों पर संपन्न की गई। समस्त प्रत्याशियों ने चुनावी प्रक्रिया में सभी छात्राओं से वोट देने की अपील की। चुनावी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई और 12 बजे तक छात्राओ ने मतदान दिए। इस मतदान प्रक्रिया में छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अमनदीप कौर विजयी रही तथा आस्था द्वितीय स्थान पर रही।

khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow news : उपाध्यक्ष पद पर स्तुति अग्रवाल 69 वोटो के साथ विजयी रही। द्वितीय स्थान पर रिया मौर्य रही l सचिव के पद पर अदीबा खान 50 वोटों के साथ विजयी रही। तथा द्वितीय स्थान पर स्नेहा मिश्रा रही। संयुक्त सचिव के पद पर कीर्ति 56 वोटों के साथ विजयी रही तथा द्वितीय स्थान पर करिश्मा चौरसिया रही। सभी कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए l समस्त चुनावी प्रक्रिया डॉ रंजीत कौर के संयोजकत्व में संपन्न हुई तथा समस्त शिक्षिकाओं ने इसमें सहयोग प्रदान किया।

