
लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ के आह्वान पर शिक्षा माफियाओं से चंगुल से लखनऊ क्र्रिश्चियन कॉलेज एवं सेंटेनियल इंटर कॉलेज मुक्त कराओ अभियान के अंतर्गत आज २१ अप्रैल को शांति मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
संघ के संरक्षक व प्रदेशीय मंत्री डॉ.आरपी मिश्र ने बताया कि आज दिनांक 21 अप्रैल, 2022 को सायं 4.00 बजे शहीद स्मारक स्थल (निकट गांधी भवन/रेजीडेंसी) से मण्डलायुक्त कार्यालय, लखनऊ तक सायं 4.,30 बजे लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और इंटीरियर इंटर कॉलेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शांति मार्च निकालेंगे और समापन अवसर पर सायं ५ बजे मंडलायुक्त, लखनऊ को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। और शिक्षा माफियाओं से लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और सेंटेनियल इंटर कॉलेज को मुक्त कराने में सहयोग करेंगे। यह जानकारी डा0 आर0पी0 मिश्र प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक, डॉ आरके त्रिवेदी- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, विश्वजीत सिंह- कोषाध्यक्ष, मीता श्रीवास्तव- आय-व्यय निरीक्षक ने दी है।
