
लखीमपुर खीरी. निघासन ब्लॉक के संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय छेदुई पतिया में स्कूल चलो अभियान एवं शैक्षणिक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया . इस अवसर पर कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विदाई समारोह का भी आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्या जी के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर बच्चों के द्वारा देश भक्ति सांस्कतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल में बेहतर माहौल उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निघासन विधानसभा के विधायक शशांक वर्मा और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जिलाध्यक्ष संतोष मौर्या , जिला महामंत्री संदीप चौरसिया , जिला उपाध्यक्ष कौशल प्रजापति, जिला मंत्री अजय शर्मा , ब्लॉक उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ब्लॉक महामंत्री डॉ उत्तम यादव , नेहा उपाध्याय सहित अभिभावक जगरोशन मौर्या मंडल महामंत्री, रामबहादुर सेक्टर अध्यक्ष, ग्राम प्रधानपति इकराम गाज़ी, पूर्व प्रधानपति अवधेश कुमार, नीरज सोनी , रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
