
बिलासपुर , 11 फरवरी , एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (भोपाल सर्किल), स्थानीय इकाई, बिलासपुर के प्रबंधन समिति का त्रैवार्षिक २०२६ से २०२८ तक का चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी श्री सुब्रत बैनर्जी एवं श्री राकेश रंजन राय ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा दिनांक ०१ फरवरी 2026 को की थी । चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को उम्मीदवारों से प्राप्त नामांकन की जांच/ छंटाई के उपरांत दिनांक 07 फरवरी 2026 को उम्मीदवारों से प्राप्त वैध नामांकन की सूचना प्रदान की गई। चुनाव अधिकारियों ने निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर आज 11 फरवरी 2026 को विधिवत एसोसिएशन कार्यालय में बैठक आहूत कर चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर ऐसोसिएशन चुनाव वर्ष 2026-28 में निर्विरोध निर्वाचित सदस्य:
पदाधिकारियों का नाम
- आर पी शुक्ला वरिष्ठ सलाहकार
2. जमील अहमद अध्यक्ष
3. आज़ाद वर्मा उपाध्यक्ष
4. मिहिर नाग सचिव
5. पी के मजूमदार
सहसचिव
6. प्रकाश चंद्र कटेलिहा
कोषाध्यक्ष
7. प्रदीप कुमार गुप्ता
सहायक कोषाध्यक्ष
कार्यकारिणी सदस्य
- आर के सन्नाला
2. अशोक जज्ञासी
3. प्रभात बैनर्जी
4. रणजीत तिग्गा
5. व्ही मेहर प्रसाद
6.श्रीमती एमी श्रीवास्तव
7 श्रीमती संध्या नाग

