
- सभी उपस्थित विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
बिलासपुर , 10 फरवरी , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल संकुल सेमरताल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विगत माह आयोजित किया गया था जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसका प्रमाण पत्र संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी एवं प्रधान पाठक शांति तिर्की के हाथों से वितरण किया ।
सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधान पाठक ने कहा कि शांति कुंज हरिद्वार गायत्री शक्तिपीठ से निरंतर संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें हमारी संस्कृति ,सामान्य ज्ञान, इतिहास ,पर्यावरण एवं महापुरुषों का ज्ञान वर्धक जानकारीया समाहित है जिसे हम पढ़कर बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन ओमप्रकाश वर्मा जी एवं प्रदीप कुमार मुखर्जी के पूर्ण सहयोग से आयोजित किया जाता है। अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
