
- मनोविज्ञान विभाग की श्रीमती ममता अंबुजाननी ने भी छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानवीय गुणों के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
लखनऊ , 10 फरवरी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) में 09. फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा तनाव, चिंता एवं मानसिक समस्याओं से निपटने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुभूति जैन, सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञान), राजकीय डिग्री कॉलेज कुचलाई, सीतापुर उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशी मिश्रा द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया तथा उन्हें डॉ. किरणलता वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की श्रीमती ममता अंबुजाननी ने भी छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं मानवीय गुणों के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को मानसिक रूप से सशक्त एवं सकारात्मक बने रहने हेतु प्रेरित किया तथा उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति को स्वयं ही अपने मनोबल को ऊँचा उठाना चाहिए और स्वयं को कभी कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन छात्राओं के मानसिक सशक्तिकरण एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
