
- स्वयंसेविका मनीषा के द्वारा प्राचार्य महोदया,मुख्य अतिथि एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का स्वागत गीत द्वारा स्वागत किया गया.
लखनऊ 06 फरवरी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम लखनऊ में दिनांक 5 फरवरी 2026 को महाविद्यालय की संरक्षिका प्रोफेसर सुषमा देवी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती किरण लता वर्मा एवं डॉ निशी मिश्रा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र के आयोजन के अवसर पर श्रीमती गौरी सांवरिया, पार्षद,कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड राजाजीपुरम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया एवं मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती जी के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण तथा स्वयं सेविका महिमा, राधा एवं शालिनी द्वारा सरस्वती वंदना के माध्यम से किया गया। स्वयंसेविका मनीषा के द्वारा प्राचार्य महोदया,मुख्य अतिथि एवं समस्त महाविद्यालय परिवार का स्वागत गीत द्वारा स्वागत किया गया तदुपरान्त बैज अलंकरण एवं बुके द्वारा स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती किरण लता वर्मा ने 7 दिवसीय विशेष शिविर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि गौरी सांवरिया ने अपने उद्बोधन के द्वारा छात्राओं को उत्साहित एवं प्रेरित किया, उन्होंने मन की एकाग्रता एवं संघर्ष पर जीत को अपनी मुख्य विचारधारा में समाहित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया प्रोफेसर सुषमा देवी ने अपना उद्बोधन राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं आप’ से प्रारंभ करते हुए छात्राओं को समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए स्वयंसेविकाओं को अपना आशीर्वचन प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशी मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्साह पूर्वक श्रीमती साधना सिंह यादव द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर पूनम पांडे का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के अंतर्गत 100 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। द्वितीय सत्र में पिडीलाइट से श्रीमती मंजू प्रकाश द्वारा स्वयं सेविकाओं को स्टैंसिल्स कटिंग एवं पेंटिंग के बारे में अवगत कराया गया।
