

- अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुषमा देवी ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
लखनऊ, 03 फरवरी पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में 02 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. सुषमा देवी ने की।
इस अवसर पर महाविद्यालय एवं CSRBOX Foundation के मध्य (IBM SkillsBuild के सहयोग से) LoU/MoU पर हस्ताक्षर किए गए। CSRBOX Foundation की ओर से यश शुक्ला, Senior Engagement Associate – Future Tech and CSR Programs (IBM SkillsBuild : CSRBOX Foundation) की उपस्थिति रही। इस समझौते के अंतर्गत महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) की छात्राओं हेतु कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा तथा नवाचार से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना तथा भविष्य की रोजगार संभावनाओं के लिए तैयार करना है।
समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अमितेन्द्र सिंह, श्रीमती ममता अम्बुजाननी एवं डॉ. विशाल वर्मा को कार्यक्रम समन्वयक नामित किया गया है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुषमा देवी ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता के साथ हुआ।
