
- इस अवसर शुभम् विहार विकास समिति के अध्यक्ष, एवं शुभम् विहार, मानस मंडली के अध्यक्ष अखिलानंद पाण्डेय द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बिलासपुर , 03 फरवरी , छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के शुभम् विहार,मानस मंडली के 184 वें सोपान में अनिल तिवारी जी के निवास में रामचरित मानस का पाठ कर समाज में एकजुटता, सहयोग एवं हिन्दुत्व को जगाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शुभम् विहार विकास समिति के मुख्य सचिव, प्रदेश कुर्मी समाज के सचिव, धर्मेन्द्र चन्द्राकर को भाजपा जिला मंत्री (किसान मोर्चा) पर नियुक्त होने पर, शुभम् विहार मानस मंडली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर,एवं रामनामी गमछा प्रदान कर खुशी जाहिर की।
धर्मेन्द्र चन्द्राकर ने किसानों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज बनकर सेवा करने की बात कही।इस अवसर शुभम् विहार विकास समिति के अध्यक्ष, एवं शुभम् विहार, मानस मंडली के अध्यक्ष अखिलानंद पाण्डेय द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा अनिल तिवारी का भी जन्मदिन होने से सभी सनातनियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर बधाइयां दी गई।
इस अवसर पर जे पी हाइट्स के अध्यक्ष ललित अग्रवाल जी, शुभम् विहार विकास समिति के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सत्यनारायण पाण्डेय जी,एम एल बरसैंयाजी,आर पी मिश्रा नरेन्द्र गोपाल जी, प्रमोद अवस्थी जी,एस के दुबे , अखिलेश द्विवेदी जी,सोहन सिंह ठाकुर जी,ए के स्वर्णकार जी,अनिल तिवारी ,अजय तिवारी जी,बी के पाण्डेय जी, लक्ष्मी नारायण तिवारी , अश्विनी तिवारी जी सोनू तिवारी जी,रमेश पटेल ,छगनलाल यादव, भूपेन्द्र यादव ,राम किशुन रजक जी कौशल्या साहू जी, स्मिता नामदेव , लक्ष्मी साहू जी एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
