

- संगठन के प्रदेश उपा ध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जानकारी दी है .
- पांडेय गुट ने किया बार बार अधियाचन पोर्टल एवं प्रारूप बदलने का प्रबल विरोध.
लखनऊ, 02 फरवरी , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने आगामी होने वाले विधान परिषद शिक्षक खंड लखनऊ से संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह को तथा गोरखपुर फैजाबाद से पंकज कुमार सिंह को संगठन का प्रत्याशी घोषित किया है। इस आशय का निर्णय कल दारुलशफ़ा स्थित बी ब्लॉक के कॉमन हाल मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आम सहमति से लिया गया है।
उक्त जानकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा को राज्य कर्मचरियो के समान ही लागू किये जाने, निर्गत होने वाले शासन आदेश मे निर्णय से वंचित उच्च शिक्षा से जुड़े सभी शिक्षकों व कर्मकर्मचारि यों को शामिल किये जाने की मांग की गयी। बैठक में शिक्षक नेताओ ने शिक्षा सेवा आयोग द्वारा बार बार पदों का अधियाचन प्रारूप बदले जाने और प्रेषित सूचना को पोर्टल पर बलने जाने पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बार बार शिक्षकों की सुरक्षा के साथ खिल वाड करने तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर तदर्श वाद को समाप्त करने की सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार से पुरजोर मांग की गयी।

बैठक में संगठन के संरक्षक अमर नाथ सिंह, भगवन शंकर त्रिवेदी, सुरेश वैस्वार, सुरेश मित्तल , सुरेंद्र शर्मा , रमेश सिंह, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ नन्हे सिंह नंद कुमार मिश्र एवं मिथलेश कुमार पांडेय सहित अनेक वक्ताओ ने अपने संबोधन मे शिक्षा विभाग की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति की जमकर अलोचना की।
