
- महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला ने इस संबंध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा।
लखनऊ, 31 जनवरी, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान देने की माँग किया है। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला ने इस संबंध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री जी को प्रेषित पत्र में महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला और समन्वयक डॉ. राकेश यादव ने कहा कि योगी के सर्वस्पर्शी व संवेदनशील सोच के परिणाम स्वरुप प्रदेश 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश अपने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन गया है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा विगत 16 मई 2025 को महासंघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उक्त सुविधा का लाभ देने पर सरकार विचार कर रही है, लेकिन कैबिनेट द्वारा केवल बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है लेकिन प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी व शिक्षक अभी भी इस सुविधा से बंचित है।
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय शुक्ला से भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री ने उनके पत्र पर विचार करने और सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। यह जानकरी शिवानंद द्विवेदी सह प्रवक्ता उ.प्र. राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने दी है .
