

- प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
लखनऊ , 31 जनवरी , नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सर्वप्रथम विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अर्पित कक्षा 11c, शुभम कक्षा 11b, तथा विकास कक्षा 10c ने सीनियर बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग में अक्सा कक्षा 9b, किरांशि कक्षा 12 aतथा पिंकी कक्षा 10bने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर मे नंदिनी 8a, निशा 8a, धान्या 8a क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर मे कुलदीप 8b, शिखर 7b, शिवम 8b क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में सोनम कक्षा 12, अंशिका और पिंकी कक्षा 10 तथा खुशबु कक्षा 10 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में कुलदीप कक्षा 8 आयुष पांडेय कक्षा 8 तथा विमलेश कक्षा 7 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की लंबी कूद जूनियर प्रतियोगिता में नंदिनी कक्षा 8 नंदिनी कक्षा 6 तथा धान्या कक्षा 7 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं सीनियर बालक वर्ग में शुभम कक्षा 11 विकास और अर्पित कक्षा 10,11तथा हरिओम कक्षा 9 ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम विवरण के अनुसार ऊंची कूद,शाटपुट,डिस्कस थ्रो,भाला फेंक, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं अगले दिन होंगी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
