
लखनऊ .29 जनवरी , उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रि मंडल ने आज ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा निर्णय लिया है . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने हार्दिक स्वागत किया है .संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को बधाई देते हुए की सेवारत शिक्षकों के साथ साथ सेवानिवृत शिक्षकों को भी सुविधा प्रदान करने की पुरजोर मांग की है .संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि उनका संगठन वर्षो से यह सरकार से मांग करता चला आ रहा था। अब जाकर यह मांग पूरी हो सकी है।
UP Cabinet Decisions: पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इसे संगठन के लगातार किये गए सकरात्मक संघर्ष का प्रतिफल बताया है। शिक्षक नेताओं ने उच्च शिक्षा के शिक्षकों को भी यह सुविधा देने की मांग की है .

