
- इटावा हिंदी सेवा निधि प्रति वर्ष विशिष्ट साहित्य -सेवियों को सम्मानित अलंकृत करती है. इस श्रृंखला में न्यास का 33वां वार्षिक अधिवेशन 20 दिसंबर 2025 को इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा में हिंदी सेवी सम्मान एवं अलंकरण समारोह के रूप में आयोजित है.
इटावा/ लखनऊ , 05 दिसम्बर , इटावा हिंदी सेवा निधि के 33 वें वार्षिक अधिवेशन एवं हिंदी सेवी सम्मान समारोह का आयोजन 20 दिसंबर शनिवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रांगण इटावा में आयोजित किया जा रहा है. इटावा निवासी हिंदी गौरव न्यायमूर्ति स्वर्गीय प्रेम शंकर गुप्त द्वारा सन 1993 में इटावा हिंदी सेवा निधि न्यास की स्थापना हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं एवं साहित्य की अभिवृद्धि तथा प्रचार प्रसार में योगदान करने के उद्देश्य से की गई थी.
इसी क्रम में न्यास प्रति वर्ष विशिष्ट साहित्य -सेवियों को सम्मानित अलंकृत करती है. इस श्रृंखला में न्यास का 33वां वार्षिक अधिवेशन 20 दिसंबर 2025 को इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा में हिंदी सेवी सम्मान एवं अलंकरण समारोह के रूप में आयोजित है. समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली होंगे जबकि अध्यक्षता हिंदी भाषा अनुरागी एवं प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी करेंगे . विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद होंगे .
इस वर्ष प्रख्यात कवि पदमश्री श्री सुरेंद्र शर्मा दिल्ली को न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त जनवाणी सम्मान एवं गंगदेव सम्मान प्रख्यात समालोचक डॉक्टर पवन अग्रवाल लखनऊ विश्वविद्यालय को अर्पित किया जाएगा. इस वर्ष सेठ गोविंद दास शासन प्रशासन हिंदी सेवा सम्मान से भारत के पूर्व वायु सेवा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदोरिया को सम्मानित किया जाएगा जबकि हिंदी सेवी डॉक्टर विवेक मणि चीन को प्रवासी भारतीय हिंदी सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा .
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में इसी स्थान पर काव्य गोष्ठी आयोजित है. जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कवि काव्य पाठ करेंगे . इस कार्यक्रम में सारस्वत सम्मान 2025 की घोषणा इस प्रकार की गई है . न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त जनवाणी सम्मान प्रख्यात कवि पदमश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा दिल्ली को और गंगदेव सम्मान प्रख्यात समालोचक डॉक्टर पवन अग्रवाल लखनऊ विश्वविद्यालय को दिया जाएगा . गोपाल दास नीरज – बेकल उत्साही सम्मान कवि डॉ सुरेश नीरव गाजियाबाद, न्यायमूर्ति राम भूषण मेहरोत्रा स्मृति सम्मान हिंदी सेवी न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, सेठ गोविंद दास शासन प्रशासन हिंदी सेवा सम्मान हिंदी सेवी राकेश कुमार सिंह भदोरिया भारत के पूर्व वायु सेवा अध्यक्ष , डॉ दुखन राम चिकित्सा विज्ञान सेवा सम्मान हिंदी अनुरागी चिकित्सक डॉक्टर शरद अग्रवाल बरेली को दिया जाएगा .
इसी प्रकार राम दरश मिश्र स्मृति सम्मान वयोवृद्ध हिन्दी सेवी राम प्रकाश त्रिपाठी लखनऊ को दिया जाएगा . श्याम नाथ कक्कड़ हिंदी विधि सेवा सम्मान विधिवेत्ता धर्मनाथ प्रसाद यादव पटना बिहार, कुमुद भूषण कला संस्कृति सेवा सम्मान प्रसिद्ध गायक, अभिनेता एवं गीतकार संजीव कोहली मुंबई को, प्रवासी भारतीय हिंदी सेवा सम्मान हिंदी सेवी डॉ विवेक मणि क्वांग तांग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, मेजर ध्यानचंद हॉकी शताब्दी सम्मान पूर्व ओलंपियन अशोक कुमार सुपुत्र मेजर ध्यानचंद , पूर्व ओलंपियन शकील अहमद खान इटावा को दिया जाएगा. श्रीमती सावित्री देवी गुप्त स्मृति हिंदी सेवा सम्मान कथा शिल्पी ज्योत्सना सिंह लखनऊ, डाक्टर भीमसेन शर्मा- गुलाब राय अलंकरण हिंदी लेखक हरीश कुमार सेवानिवृत पुलिस उप महानिदेशक लखनऊ, श्रीमन मनरायण रत्नाकर शास्त्री अलंकारण प्रमोद तिवारी हंस भरथना, वेदम वारसी निसार सीमावी अलंकरण प्रसिद्ध शायर रईस इटावी, शिशु वल्लभ अलंकरण कविवर अनिल मान मिश्र मैनपुरी , शिवदत्त चतुर्वेदी प्रहलाद यदुवंशी अलंकरण सुधीर मिश्र निश्चल घिरोर मैनपुरी , भटेले विश्वनाथ – शेख अतर हुसैन अलंकरण युवा नाटक लेखक, रंगकर्मी रविंद्र चौहान इटावा को प्रदान किया जाएगा.
कार्यक्रम में प्रेम शंकर तिवारी कोलकाता अध्यक्ष न्यास , न्यायमूर्ति सुधीरअग्रवाल संरक्षक, न्यायमूर्ति अशोक कुमार उपाध्यक्ष न्यास , स्वागत समिति में जमुना दास अग्रवाल अध्यक्ष , डॉ विद्याकांत तिवारी उपाध्यक्ष , अरविंद मिश्रा उपाध्यक्ष , संजीव शर्मा मंत्री, सइद नकवी सह मंत्री , आयोजन समिति में दिलीप कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद अध्यक्ष, राजकुमार एडवोकेट संयोजक, सहसंयोजक डॉक्टर कुश चतुर्वेदी प्रदीप कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद महासचिव न्यास एवं समस्त न्यासी गणइस कार्यक्रम में लगे हुए हैं.
