
- कार्यक्रम का संचालन एस. नारायण स्वामी एवं एम. बाबूराव ने किया। स्वागत भाषण सीएच. श्रीनिवास ने दिया तथा आभार व्यक्त किया कवि बी.के. दीवाना ने। कार्यक्रम में सीएच. कृष्णमूर्ति एवं एल. चैतन्या का विशेष सहयोग रहा।
भिलाई, 02 दिसम्बर , प्रगति भवन, सिविक सेंटर भिलाई में भिलाई वाणी के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत भव्य “भिलाई वाणी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “जब–जब समाज में संवाद कमज़ोर पड़ता है, साहित्य पुल बनकर हमें जोड़ता है।”
उन्होंने साहित्य को संवेदना, संस्कार और समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि लेखक और कवि समाज की नब्ज़ को पहचानते हैं और उनकी रचनाएँ समय के अंधकार में मार्गदर्शन देने वाली दीपशिखा बनती हैं। श्री बंछोर ने आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य गिरीश पंकज, हिंदी-बंगाली कवि एवं कलाकार प्रकाश चंद्र मंडल, तथा तेलुगु कवि डब्बीरु प्रभाकर राव को “भिलाई वाणी सम्मान” से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाएँ अर्पित कर सम्मान प्रदान किया। मुख्य संपादक श्री एल. रुद्रमूर्ति ने सम्मान-पत्र देकर तीनों साहित्यकारों के महत्वपूर्ण साहित्यिक योगदान का उल्लेख किया। सम्मानित गिरीश पंकज का परिचय व्यंग्यकार विनोद साव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सीएच. श्रीनिवास, सीएच. कृष्णमूर्ति, एम. बाबूराव, बी.के. दीवाना, के. जगदीश, एस. नारायण स्वामी, एम. धर्मा राव, के. वेंकट राव, एम. वेंकट राव, बीएस नारायण, पी. श्रीनिवास, डी. श्रीनिवास, बी. जोगाराव सहित अनेक साहित्य-प्रेमियों ने सम्मानित अतिथियों को पुष्पमालाएँ अर्पित कर गरिमामय अभिभूषण किया। कवि प्रकाश मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी का सती-समेत सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण बना।
सम्मान-ग्रहणकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सम्मान साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाला तथा रचनाकारों का मनोबल बढ़ाने वाला है, जिससे वे अत्यंत हर्षित हैं। विशेष अतिथि के रूप में अर्जुन अवॉर्ड विजेता राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ स्टेट मीडिया कंसल्टेंट डा. डी. श्याम कुमार, शायर मुमताज अली, तथा छत्तीसगढ़ आसपास के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य उपस्थित रहे।
आयोजन के तहत संपन्न कविता पठन में डॉ बिना सिंह रागी, सोनिया नायडू, सुमित्रा कामडिया, शिल्पा यादव, संध्या श्रीवास्तव, सोनिया सोनी, बृजेश कुमार तिवारी, त्र्यंबक राव साटकर, नौशाद सिद्दिकी, बृजेश मलिक, सुरेश बंछोर, इस्माइल आज़ाद, विजय लक्ष्मी, भानुमति कौसर, संध्या जैन, डॉ कल्याण सिंह आदि कवियों ने अपनी रचनाओं का भावपूर्ण पाठ किया। सभी सहभागी कवियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एस. नारायण स्वामी एवं एम. बाबूराव ने किया। स्वागत भाषण सीएच. श्रीनिवास ने दिया तथा आभार व्यक्त किया कवि बी.के. दीवाना ने। कार्यक्रम में सीएच. कृष्णमूर्ति एवं एल. चैतन्या का विशेष सहयोग रहा।
