
- लोगो को नशा से होने वाले खतरों के प्रति सचेत भी किया जा रहा है तथा जगह जगह पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
हरिद्वार /बहराइच , 01 दिसम्बर , समाज मे बढ़ रहे अराजकता, अनाचार व अशांति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गायत्री परिजनों ने जन जागरण अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम तय किया है।प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के लिए आज शांतिकुंज हरिद्वार परिसर में चेतना गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार परिसर में आयोजित जन जागरण गोष्ठी को संबोधित करते हुए परिव्राजक चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि समाज में अराजकता, अनाचार व अपराध बढ़ रहे हैं इसके पीछे नशा का अत्यधिक प्रचलन पाया जा रहा है.
गायत्री परिजन समाज में शांति, सदभाव एवं भयमुक्त वातावरण सृजित करने के लिए आगामी पांच वर्षों तक लगातार सामाजिक व धार्मिक जन जागरण अभियान चला कर लोगो को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष(अवध)संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशा कारोबार, क्रय-विक्रय उपभोग-उत्पादन लगातार बढ़ रहा है इसपर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मालवीय मिशन गायत्री परिजनों व सनातनी विचारधारा को प्रवाहित करने वाले लोगो के साथ मिलकर प्रभावी जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को नशा से होने वाले खतरों के प्रति सचेत भी किया जा रहा है तथा जगह जगह पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।
आयोजित परिचर्चा में प्रमुख रूप से पर्यावरणविद प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, गायत्री परिजन पंडित जगदीश मिश्रा, शिक्षाविद आलोक श्रीवास्तव, प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ रवि, व प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव, राम किशुन विश्वास मंडल,सोनू ,समाजसेवी विष्णु पाठक समेत तमाम परिजन उपस्थित रहे ।समापन अवसर पर उपस्थित परिजनों ने गायत्री परिवार के सदविचारों व सद्कर्मो से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
