
- सभी स्कूली छात्र/छात्राएं दो दिन 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर निशुल्क एडवेंचर पार्क में आकर यहां एडवेंचर पार्क घूम सकते हैं।
लखनऊ 29 नवम्बर। भारत स्काउट्स और गाइड्स डायमंड जुबली एवं 19 वी राष्ट्रीय जंबूरी जो कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर 15, वृंदावन योजना में बनाया गया एडवेंचर पार्क स्कूली बच्चों के लिए दो दिन निशुल्क खोला गया है.
प्रादेशिक मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड्स विगत 75 वर्षों से देश के युवाओं को सही दिशा देने उन्हें अनुशासित बनाने और उनको राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित कर रहा है जिसमें 63 लाख से अधिक स्काउट एवं गाइड्स 25 लाख से अधिक गाइडस ने समाज और मानवता के कल्याण के लिए अनुशासन समर्पण और निरंतर प्रगति के मार्ग को चुना है।
इस कार्यक्रम में भारत की संस्कृति सेवा और एकता का संदेश दिया और स्वावलंबी ,स्वदेशी भारत स्वच्छ और विकसित भारत की भावना को साकार किया।।भारत स्काउट्स और गाइड्स डायमंड जुबली एवं 19 वी राष्ट्रीय जंबूरी जो कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर 15, वृंदावन योजना में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ में बनाया गया एडवेंचर पार्क स्कूली बच्चों के लिए दो दिन निशुल्क खोला गया है सभी स्कूली छात्र/छात्राएं दो दिन 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर निशुल्क एडवेंचर पार्क में आकर यहां एडवेंचर पार्क घूम सकते हैं।
